फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गजर जोतिया गांव के पास सोनौली पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही सरहद के पगडंडी मार्ग डंडा हेड के रास्ते नेपाल से शराब ला रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चौकी प्रभारी सोनौली सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। उसी समय गजर जोतिया गांव काली मंदिर के निकट एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में उसकी जेब में 600 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जीवराम भास्कर निवासी शांतिनगर, भैरहवां, नेपाल बताया। उधर, एसआई कोतवाली सोनौली सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि डंडा हेड पगडंडी मार्ग पर एक युवक साइकिल से नेपाल की तरफ से आता दिखा। जांच में उसके पास 60 शीशी नेपाली शराब मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजू भारती निवासी भुंडी मुहल्ला नौतनवां बताया। कोतवाल बिहागड सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें