फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी में पांच गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में वाहन चोरों को एसपी प्रमोद कुमार के समक्ष पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पांच वाहन चोरों की गिरफ्तारी के साथ शुक्रवार को एसपी प्रमोद कुमार ने वाहन चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया है। पांच वाहन चोरों को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि बरगदवां थाना व अपराध शाखा की संयुक्त टीम को पांच जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली की बरगदवां से परसामलिक जाने वाली सड़क पर परसामलिक की तरफ से चोरी के वाहन के साथ कुछ व्यक्ति आने वाले हैं। 
विज्ञापन


सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपराध शाखा प्रभारी पद्माकर राय मय टीम व बरगदवां थाने की टीम के साथ महाव नाला पुल के पास वाहन चेकिंग करने लगी। इसी क्रम में करीब साढे़ तीन बजे दो बाइक को रोका गया। एक बाइक चालक अब्दुल कलाम उर्फ घिरियावन बरगदवां बाजार तथा पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तैयब अली नरायनपुर थाना बरगदवां बताया। 

बाइक के कागजात मांगने पर वे हीलाहवाली करने लगे। चालक ने बताया कि वाहन को कयामुददीन निवासी खैरहवां दूबे छितवनिया से खरीदा है। दूसरी मोटर बाइक के चालक ने अपना नाम मुन्नू दूबे निवासी बरगदवां और पिछली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम रामानुज चौहान रमगढवां थाना बरगदवां बताया। वे भी वाहन के संबंध में कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। उसने भी बाइक को कयामुददीन निवासी खैरहवां दूबे से खरीदना बताया। वाहनोें के संबंध में उनके पास कोई कागजात न होने पर माफी मांगने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस टीम से चेक कराया तो एक वाहन स्वामी सुनील कुमार सिंह एन्कलेव तारा मंडल खोराबार तथा दूसरी बरामद बाइक का स्वामी विजय सोनी रानी बाजार बड़ा गांव गोंडा पाया गया। एसपी ने बताया कि छानबीन के बाद पता चला कि ये लोग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं और विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर खरीद फरोख्त का धंधा कर रहा है। कड़ाई से पूछताछ में तैयब व रामानंद चौहान ने अपना जुल्म स्वीकार करते हुए चोरी की गई अन्य गाड़ियाें को गैंग के मुखिया कयामुददीन के वहां छिपा कर रखने की बात बताई। 

इन चारों की निशानदेही पर खैरहवां दूबे टोला छितवनियां थाना बरगदवां स्थित कयामुददीन रायनी बलेसर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से चोरी की पांच अदद मोटर साइकिलें बरामद हुईं। इस प्रकार उक्त पांचों व्यक्तियों के पास कुल सात अदद चोरी का वाहन जिसका नंबर प्लेट फर्जी लगाया गया है। बरामद हुए इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि विभिन्न जनपदों से वाहन चुरा कर उनके इंजन नंबर व चेसिस नंबर खुरच कर मिटा देते हैं। वे फर्जी नंबर प्लेट लगा कर नेपाल ले जाकर बेच देते हैं। 

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक बरामदगी के आधार पर थाना बरगदवां में पांचों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ने वाली टीम को पच्चीस सौ रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। वाहनों की बरामदगी में अपराध शाखा के रामकृपाल सिंह, राजेश कुमार वर्मा, धनंजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रोहित यादव, आलोक पांडे व बरगदवां थाने से मुकुन्दर सिंह बघेल व आरक्षी संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें