बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
निचलौल। गांव चंदा गुलरभार से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 315 बोर की एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कनमिसवां के टोला बलुआ निवासी फिरोज ने बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। बाइक शनिवार को चोरी हुई थी। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरों का गिरोह झुलनीपुर नहर के अमड़ी पुल पर रुका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोग भाग गए। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम महेन्द्र निवासी चंदा गुलरभार बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।