फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुर गबडुवा के पास नहर में एक मजदूर का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोग शव की हालत देख हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करमही धरमपुर निवासी 45 वर्षीय सिद्धू के रूप में हुई है। वह मंगलवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए भिटौली बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। परिजनों के अनुसार सिद्धू नशे का आदी था। पत्नी मोती रानी का रो रो कर बुरा हाल है। बेटा बबलू (19) और बेटी प्रमिला (14) पिता की मौत से गमजदा थे। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लगा रहा है कि ज्यादा शराब पीने के कारण वह नहर में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें