हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
फोटो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली के गांव कैलास नगर में दो नेपाली युवक के पास एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार की सुबह एसएसबी जवान और पुलिसकर्मी संयुक्त रूप से सरहद के निकट पगडंडी मार्ग और गांव में गश्त कर रहे थे। पिलर संख्या 518/24 भारत नेपाल के सरहदी गांव कैलास नगर के पास दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जांच में दोनों के जेब से 25-25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने नाम ज्ञान बहादुर एवं अशोक निवासी वार्ड-11 सिद्धार्थ नगर भैरहवा नेपाल बताया। कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।