फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न स्थानो पर चाइनीज सामानों को जला कर हुआ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/अड्डा बाजार/निचलौल। नगर के सक्सेना चौक पर बजरंग दल की ओर से चाइनीज वस्तुओं की होली जलाकर चीन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। लोगों से चाइनीज सामान का प्रयोग न करने की अपील की गई। भारत माता के जयकारे के लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश की तरफ आंख उठाने वालों को सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इस दौरान राहुल शर्मा, राकेश कश्यप, अनील कश्यप, विज गुप्ता, उमेश अग्रहरी, संतोष गुप्ता के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा भारती के लोगों ने शुक्रवार को नौतनवां अस्पताल तिराहा पर चाइनीज सामान जलाकर चाइना का विरोध जताया। भारत माता के जयकारे लगाए और अपने देश के लोगों से चाइनीज सामान प्रयोग न करने की अपील की। सेवा भारती के विस्तारक प्रमुख संदीप सिंह ने कहा कि चीन द्वारा भारतीय सीमा पर छद्म युद्ध की स्थिति पैदा करने व पाकिस्तानी आतंकवादियों को सह देने का काम काम किया जा रहा है । ऐसे में भारतीयों को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार जरूरी है। ताकि चीन भारतीय बाजार से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं कर पाए। ओमप्रकाश शर्मा, अजय सिंह, बृजेंद्र श्रीवास्तव, लल्लू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
निचलौल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने चाइनीज वस्तुओं की होलीका जलाकर चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष ऋपू मद्धेशिया के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में नगर के मेन चौराहे पर चाइनीज वस्तुओं की होलिका दहन करते युवाओं ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड संयोजक बुधिराम कुशवाहा ने कहा कि चीन हमारी देश की सीमाओं में घुसने की नापाक सोच के साथ युद्ध की धमकी दे रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन डा. अरुण कुमार जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, सर्वेश चौधरी, सुभाष गुप्ता, रामाकांत सहानी, रवि, मनोज, धर्मवीर, उदय राज, निलेश, अंगद व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें