फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्टी रोमियों स्क्वाड की कार्यवाही की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली के एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी सहित चार को चेतावनी
विज्ञापन


एसपी ने की एंटी रोमियो स्क्वायड के कार्यों की समीक्षा की
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के थानों में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के कार्यों की समीक्षा की। शिथिलता मिलने पर एंटी रोमियो सोनौली टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, परसामलिक के उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह, ठूठीबारी के एचसीपी प्रभुनाथ यादव, मुख्यालय के एचसीपी सीताराम यादव को चेतावनी दी। टीम के लोगों से कहा कि सर्किल स्तर पर रूट चार्ट तैयार कर शोहदों व मनचलों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों, शोहदों से मुक्त कराना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जनपद में सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, बाजार, शॉपिंग मॉल, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर आदि स्थान पर महिलाओं एवं बालिकाओं का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे स्थानों पर आपत्तिजनक गतिविधियां करने वाले शोहदों एवं मनचलों की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में सभी थानों के एंटी रोमियो स्क्वायड में तैनात के प्रभारी, आरक्षी एवं महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें