फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड कार्यालय पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड कार्यालय पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया 12 बोर का दो कारतूस
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। सदर कोतवाली के महराजगंज-निचलौल मार्ग स्थित ग्राम धनेवा धनेई के निकट एक निजी सुरक्षा एजेंसी के कार्यालय में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने एजेंसी के मैनेजर पर फायर कर दिया था। संयोग रहा कि उन्हें गोली नहीं लगी। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी अभियुक्त संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का दो कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी विजय कुमार उपाघ्याय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ जुलाई को दिन के करीब डेढ़ बजे सुरक्षा गार्ड संजय तिवारी ने निजी 12 बोर बंदूक के साथ कार्यालय पहुंच कर जान मारने की नियत से फायरिंग कर दी। हमलावर ने उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय की कुर्सी एवं आवश्यक कागजात फाड़ दिए। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने संजय तिवारी के विरूद्घ प्राण घातक हमला आदि धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाली के उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, रमेश गौतम तथा आरक्षी हरेन्द्र यादव ने दस जुलाई को रोडवेज स्टेशन के सामने से अभियुक्त संजय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें