फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 किलो सोना के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 01 May 2016 01:05 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के स्वर्ण आभूषण की दूकान पर खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। नेपाल के काठमांडू में 18 किलो सोने के बिस्किट के साथ एक भारतीय समेत तीन लोगों को नेपाल अपराध शाखा की पुलिस ने गिरफ्तार कर  उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 चाइना से लेकर भारत तक सोना तस्करी से जुड़े तार के पर्दाफाश में जुट गई है। बरामद सोना सोनौली बॉर्डर के रास्ते गोरखपुर और राजस्थान भेजने की योजना थी। नेपाल अपराध शाखा की टीम सूचना पर पुलिस के साथ काठमांडू के सिन्धुपाल चौक में एक कार को पकड़ा। कार की जांच किया तो डिकी में टायर के नीचे छिपाकर कर रखा गया 18 पीस सोने के बिस्किट बरामद हुए, जिसका वजन 18 किलोग्राम निकला। कार चालक ने बताया कि राजस्थान के एक व्यापारी का माल है, जो मेरे मालिक के घर रुका है। सुबह ही खासा चाइना तातो पानी बॉर्डर के रास्ते काठमांडू पहुंचा तथा अब कार लेकर सोनौली निकलने  ही वाला था।
विज्ञापन

 एसपी रवींद्र छेत्री ने बताया कि चालक की निशानदेही पर उसके मालिक साइवो शेर्पा, विमला थापा और व्यापारी मिश्रा रोजा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें