फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर ज्वेलरी की दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर बाजार व पैसिया ललाईन में बीती रात में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर ज्वेलरी की दो दुकानों की आलमारी तोड़ करीब पौने दो लाख के जेवरात चुरा पाने में ही सफल हो सके। जबकि एक साइकिल की दुकान पर ताला ही टूटा मिला। ज्वेलरी के दुकानदारों ने पुरंदरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत एकमा निवासी ईश्वर वर्मा की लक्ष्मीपुर बाजार के गुरूद्वारा रोड पर ज्वेलरी की दुकान है। जिसे वह रोज की तरह बुधवार की शाम को भी बंद कर घर चला गया। गुरूवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान पर सब सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुरंदरपुर पुलिस को देने के साथ ही सामानों का मिलान करने पर नया व पुराना चांदी के जेवर एक किलो तथा 12 ग्राम सोना चोरी होने की बात सामने आई। दुकानदार ने तहरीर में इसकी कीमत लगभग 65 हजार बताई है। वहीं कोल्हुई थाना के ग्राम पंचायत गुर्चिहा निवासी फूलचंद वर्मा उर्फ गुड्डू ने पुरंदरपुर थाना के पैसिया ललाईन चौराहा पर ज्वेलरी की दुकान खोला है। वह हमेशा की तरह बुधवार को दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा व सामान बिखरा मिला। दुकानदार ने पुलिस को सूचना देते हुए सामान मिलाकर करीब एक लाख की कीमत का सोने व चांदी के जेवर चोरी होने का जिक्र करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं लक्ष्मीपुर में गुरूद्वारा के पास स्थित सरदार हरदयाल सिंह के साइकिल स्टोर का भी ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि दुकान से कुछ भी चोरी होने की बात सामने नहीं आई। इस बावत एसओ पुरंदरपुर आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर शाम सीओ फरेंदा गौरव तिवारी ने दोनो दुकानों पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें