फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक ने लगाया छिनैती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। ग्राम पंचायत लालपुर कल्यानपुर का रहने वाला रोजगार सेवक ने तीन लोगों पर जंगल में छिनैती का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित पांच दिन से थाने का चक्कर लगा रहा है। फिर भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत लालपुर कल्यानपुर निवासी मोहम्मद शफीक ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक पद पर कार्यरत है। बीते शनिवार को देर सायं लगभग साढे़ सात बजे बनग्राम अचलगमढ़ से काम कराकर लौट रहा था। जंगल में पहले से तीन युवक पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने बाइक रोकर चाबी छीन ली और मारपीट कर पास रखे दस हजार रुपये छीन लिया। इस मामले की पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है कि मामला मारपीट का है। जांच कराई जा रही है। जल्दी ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


झोपड़ी में लगी आग, सामान राख
पुरंदरपुर/लक्ष्मीपुर। गांव रजापुर टोला बिशौवा में धुईहर की चिंगारी से बीती रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने के कारण बकरी, नकदी सहित नकदी और समान जल कर राख हो गए। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रजापुर टोला बिशौवा निवासी मुरारी यादव की रिहायशी झोपड़ी में धुईहर की चिंगारी से बीती रात आग लग गई। किसी तरह से परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। आग से पांच बकरियां, पांच हजार नकदी, अनाज बिस्तर सहित जेवर जल गए। एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें