स्कूल का गेट गिरने से तीन छात्राएं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। पोवा नर्सरी विद्यालय में शनिवार को दिन में लंच के दौरान निर्माणाधीन गेट अचानक गिरने से उसके नीचे दब कर तीन छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी बनकटी ले जाया गया। एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लंच के दौरान छात्र मैदान में खेल रहे थे। तीन छात्राएं गेट पर पहुंची थी कि अचानक गेट गिर गया। उसके नीचे दबकर मीना वर्मा 8, प्रज्ञा 6 व स्नेहा 7 निवासी पोवा कैम्पियरगंज गंभीर रूप से घायल हो गईं। विद्यालय के शिक्षक की मदद से 108 एंबुलेंस से घायल बालिका को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीना वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।