फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार का इनामी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 04 Oct 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बीस हजार का इनामी गिरफ्तार, भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। घुघुली व ठूठीबारी थाने में वांक्षित 20 हजार के ईनामी को पुलिस ने बुधवार को जांच के दौरान गड़ौरा-ईटहिया मार्ग पर बेलहा डिगही के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी पर घुघली थाने में रेप व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन


कोतवाल बृजनंदन सिंह ने बताया कि गड़ौरा-ईटहिया मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बेलवा डिगही के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू यादव निवासी ढेकही थाना घुघली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम हेेरोइन बरामद किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घुघली थाने में रेप व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में उस पर बीस हजार का ईनाम भी घोषित है। वह काफी दिनों वह फरार चल रहा था जबकि उस मामले में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।दूसरे आरोपी गुडडू यादव की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि 20 हजार का ईनामी बदमाश पैदल डिगही मार्ग पर जा रहा है। उसी दौरान पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें