ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली के स्टेशन रोड लिप्पन तिराहा निवासी घनश्याम गुप्ता ने बुधवार को कोतवाली और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पत्रक में आरोप लगाया कि उसका बेटा ईशान 11वीं का छात्र है। 26 सितंबर को जमुनीपुर कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने गए उसके बेटे को कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पूर्व में भी मनबढ़ों ने उसके बेटे समेत अन्य छात्रों को भी धमकाया। धमकी मिलने से छात्र दहशत में आ गए हैं। जिससे कई छात्र स्कूल जाने से कतराते हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी एसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।