महारजगंज/फरेंदा, उचक्कों ने बुधवार को व्यवसायी और अधिवक्ता की बाइक की डिकी तोड़कर 2.15 लाख रुपये उड़ा लिए।
पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
पहली घटना पुरंदरपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी कैलाश जायसवाल चौराहे पर आनंद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ले की दुकान है।
उन्होंने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब एसबीआई फरेंदा से डेढ़ लाख रुपये निकाले। जिसमें से 81900 रुपये का चालान बनवा लिया।
बाकी के 68100 रुपये डिकी में रखकर वे धानी की तरफ चल दिए। फरेंदा के धानी ढाले पर राधेश्याम की दुकान पर मिलने के लिए दुकान के बाहर बाइक खड़ा कर गए थे। इसी बीच दो युवक बाइक से आए और डिकी तोड़कर उसमें रख रकम फरार हो गए। दुकान से बाहर आने के बाद डिकी टूटी मिली।
चेक करने पर उसमें से रकम गायब मिली। इस संबंध में उन्होंने फरेंदा थाने में तहरीर दी है। एसओ डीके शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना महराजगंज में हुई। यहां के विस्मिल नगर निवासी अधिवक्ता गोरखनाथ पटेल ने कहा बुधवार को लड़की की शादी के लिए 1.47 हजार रुपये सहकारी बैंक से निकालकर बाइक की डिकी में रख दिए। पुन: वे बैंक में चले गए। लौटने पर डिकी में रकम नहीं थी।
पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
कोतवाल टीपी श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा शिकायत मिला है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।