फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक नकल की शिकायत पर प्राचार्य से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
नकल - फोटो : Bureau
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर की परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्र पर चल रही है। शनिवार को विश्वविद्यालय की जांच टीम ने डॉ. आंबेडकर स्मारक राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय मिठौरा का निरीक्षण किया तो केंद्र पर सामूहिक नकल कराने का संदेह हुआ। टीम ने कुलपति को स्थिति के बारें में अवगत कराया तो महाविद्यालय के प्राचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही केंद्र पर लगे वायस रिकॉर्डर कैमरे को भी मंगवाया गया है। इसके अलावा इस केंद्र को किसी नजदीक के परीक्षा केंद्र से संबद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विश्व विद्यालय की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी सिंह एवं पर्यवेक्षक डॉ. राम पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह प्रथम पाली में कुलपति के निर्देश पर डॉ. आंबेडकर स्मारक राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय मिठौरा का निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय में सामूहिक नकल का संदेह हुआ। महाविद्यालय के तीन कक्ष में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों का समाजशास्त्र विषय की परीक्षा करवाई जा रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों द्वारा बोलकर लिखवाया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे को दी गई। इस पर उन्होंने महाविद्यालय के वीडियो फुटेज और वायस रिकॉर्डर मंगाया है। कुलपति ने पत्र के माध्यम से कहा है कि सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर आगामी वर्ष की परीक्षा के लिए महाविद्यालय डिवार घोषित किया जाएगा। इसके अलावा संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। केंद्राध्यक्ष व कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

चार छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार को बीए, एमए, बीएससी आदि के छात्रों की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में 500 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा के समय 496 छात्र उपस्थित हुए। 4 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली परीक्षा में कुल 237 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें सभी छात्र उपस्थित हुए।
विज्ञापन


तीन केंद्रों पर शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा
महराजगंज। जिले में तीन केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा हुई। सेंट जोसेफ स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और सेक्रेड़ हार्टस्कूल में छात्रों ने परीक्षा दी। पहले दिन तीनों केंद्रों को मिलाकर 21 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सेंट जोसेफ स्कूल पर केंद्राध्यक्ष लिलि थामस ने बताया कि इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा के लिए केंद्र पर कुल 228 छात्र पंजीकृत रहे। इसमें तीन छात्र गैरहाजिर रहे। वहीं दसवीं में इनफारमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में 118 छात्र पंजीकृत रहे। इसमें एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। जवाहर नवोदय विद्यालय के केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार पाठक ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 170 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें परीक्षा के समय 168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेक्रेड़ हार्टस्कूल के केंद्राध्यक्ष ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 458 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा के समय 443 छात्र उपस्थित हुए। 15 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें