विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
निचलौल। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवको के साथ जालसाजी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। जिस मामले स्थानीय पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट और जालसाजी का केस दर्ज कर लिया।
इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र के गांव मदनपुरा निवासी पीड़ित युवक की मां कलावती देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि कस्बा के हर्रेडिह वार्ड निवासी फखरे आलम हमारे परिवार के बीच जान पहचान थी। उसने बताया कि कितने युवकों को विदेश में नौकरी दिला चुके हैं। इस झांसा में पूरा परिवार आ गया और अपने बेटे को सऊदी अरब में नौकरी लगाने का सौदा तय हो गया। उस व्यक्ति ने धीरे-धीरे कर 45 हजार रुपये ले लिया। उसके बाद उससे से संपर्क करने की कोशशि की गई तो उसका फोन बंद हो गया। तभी कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि वह खुद नौकरी की तलाश में था और वह विदेश भाग गया। पीड़ित मां की तहरीर पर हर्रेडीह वार्ड निवासी फखरे आलम व मन्नान के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।