फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने अपने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किशोरी ने छह दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के युवक व उसकी दो बहनों ने मेरे घर पर आकर मुझे नशीला लड्डू खिला दिया। इसके बाद उसे पता नहीं चला। बहनों ने अपने भाई के साथ उसको कमरे में बंद कर दिया। वे वापस अपने घर पर चली गई। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होश आया, तो मुझे पता चला कि युवक ने मेरे साथ गलत काम किया है। डर की वजह से अपने परिवार वालों से यह बात छिपाई। 5 दिन बाद मेरे पेट में दर्द हुआ, तो परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने मुझसे पूछताछ की तो मैंने फिर परिवार को कुछ नहीं बताया। परिजनों ने सख्ती से मुझसे पूछताछ की तो मैंने सारी सच्चाई बता दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी युवक गुड़गांव हरियाणा में हलवाई का काम करता है। जांच में मामला सही पाया गया तो युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें