औरैया। स्वास्थ्य विभाग कानपुर मंडल कानपुर के जेडी ने जिले के एक सीएचसी केेंद्र के स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ षड्यंत्र से तैयार आरोप पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
एसपी हरीश चंदर को दिए शिकायती पत्र में जेडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल कानपुर ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके नंबर पर व्हाट्सएप नंबर पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर तैयार किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उस व्यक्ति ने उन्हें जिस नंबर से आरोप पत्र वायरल किए गए, वह नंबर भी बताया है। उन्होंने बताया कि जब उस नंबर का पता किया गया तो नंबर औरैया जिले के एक सीएचसी केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी का निकला। उन्होंने कर्मी का नाम बताते हुए एसपी को बताया कि उसके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों से मिलकर सांठ-गांठ से तैयार आपत्तिजनक दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र किया गया है। उन्होंने एसपी से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।