पनियरा। क्षेत्र के सूचितपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पनियरा ले जाया गया। गंभीर रूप ये घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
लोगों ने बताया कि मारपीट की घटना में पहले पक्ष के बहरैची (60), रमाशंकर (28), श्रवण कुमार (25) तथा दुसरे पक्ष के सदानंद (45), दीपक (25), ईश्वर 27, प्रदीप 26 और बचाव में गई पड़ोसी मेवाती देवी 40, साधुरी 17, माधुरी 16 भी घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया गया। वहीं बहरैची की हालत गंभीर देखकर पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घायल वृद्ध की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची देवी पत्नी रमाशंकर की तहरीर पर गांव के दीपक, ईश्वर, राधे, सदानंद और मनीष के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।