फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएचवी शुगर मिल के मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएचवी शुगर मिल मालिक पर केस दर्ज
विज्ञापन

गन्ना दूसरे चीनी मिल को आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा के मालिक जवाहर जायसवाल के खिलाफ ठूठीबारी थाने में गन्ना आपूर्ति एवं खरीद अधिनियम, साजिश रचने, गन्ना किसानों का विश्वास खोने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गन्ना किसानों को मिल पर 44 करोड़ रुपये बकाया है।
ठूठीबारी कोतवाल विनोद राव ने बताया कि गन्ना सचिव प्रेमचंद की तहरीर मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान न करने और श्रमिकों को वेतन नहीं दिए जाने के कुछ दिन पहले मिल गेट पर धरना प्रदर्शन हुआ था। प्रशासन की ओर से मिल मालिक को किसानों के बकाए का भुगतान न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद गन्ना किसानों को बकाए मूल्य का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के गड़ौरा चीनी मिल को कुल 59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया था। समय से पेराई सत्र न शुरू किए जाने के कारण गड़ौरा को आवंटित गन्ने के लक्ष्य निकटवर्ती जिला कुशीनगर के कप्तानगंज, रामकोला, हाटा, खड्डा, महराजगंज के सिसवां बाजार, बस्ती के रूधौली चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया चीनी मिल प्रशासन गड़ौरा की ओर से तरह- तरह की मांग के बाद भी मिल चालू न किए जाने के कारण ठूठीबारी थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गन्ना किसानों को मिल पर 44 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें