फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना से सोना लाकर काठमांडू में डंप भारत में खपाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ
विज्ञापन


चीन से सोना लाकर भारत में खपाते हैं नेपाली तस्कर
-केरुंग बॉर्डर से पकड़े गए तस्कर ने दी जानकारी, सक्रिय हैं काठमांडू के कई गिरोह

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। चीन से नेपाल में सोने की तस्करी में इन दिनों तेजी आई है। नेपाल के कई गिरोह इस काम में लगे हुए हैं, जो काठमांडू से संचालित होते हैं। ये गिरोह चीन से लाए गए सोने को भारत में खपाते हैं। इस बात का खुलासा चीन के केरुंग बॉर्डर से सोने के साथ पकड़े गए एक तस्कर ने किया है।
विज्ञापन

काठमांडू पुलिस डीएसपी होबिंद्र बोगटी ने बताया कि नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को पांच किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम सोम बहादुर गरुंग बताया है। उन्होंने बताया कि तस्कर चीन से कमर में बांध कर सोना ला रहा था, लेकिन जांच में वह पकड़ लिया गया। सोम बहादुर तस्करी के धंधे में लगे एक गिरोह के लिए कैरियर का काम करता है। उसे सोना काठमांडू पहुंचाना होता है। इसके एवज में उसे प्रति किलो 50 हजार रुपये मिलते हैं। तस्कर ने पूछताछ में बताया है कि चीन से लाया गया सोना भारत में खपाया जाता है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें