फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में 20 किलो पॉलीथिन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
20 किलो पॉलीथिन बरामद,12 दुकानदों पर जुर्माना
विज्ञापन


सोनौली। पॉलीथिन के खिलाफ एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में सोनौली कस्बे में अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बे से 20 किलो पॉलीथिन बरामद किया गया। साथ ही 12 दुकानदारों को चालान काटे गए।
शनिवार की शाम पांच बजे एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव और चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय के साथ दो टीमों ने नगर के बर्तन गली मुख्य मार्ग और दो नंबर गली में छापामारी की। कई दुकानों से कुल 20 किलो पॉलीथिन जब्त किया गया। टीम ने 12 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। एसडीएम नौतनवां ने बताया कि छापामारी में 20 किलो पॉलीथिन बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुआल में छिपा कर रखी गई नौ बोटा व चरिान बरामद

वन विभाग ने एक के खिलाफ की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। सेमरहनी गांव में वन विभाग की टीम ने शनिवार को छापामारी की। जिसमें एक घर के सामने पुवाल में छिपाकर रखी गई नौ बोटा साखू की लकड़ी व चिरान बरामद किया गया। टीम ने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रेंजर डीएन पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सूरपार बीट के सेमरहनी गांव के नोखईजोत टोला में एक व्यक्ति के घर के सामने पुवाल में जंगल से कीमती लकड़ी काट कर छिपाई गई है। जिसके आधार पर शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब वन विभाग की टीम ने छापामारी किया। जहां से नौ बोटा साखू व चिरान लकड़ी बरामद हुआ। लकड़ी को कब्जे में लेकर वन रेंज लाया गया। जहां भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 के अर्न्तगत सेमरहनी टोला नोखईजोत निवासी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अरूण सिंह, अनिल सिंह, सूरज, जयंत्री प्रसाद, चंद्रेश, रमपत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें