फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगाने के आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़

विज्ञापन
मक्खनपुर के गांव सांती में आरोपी पक्ष के घर में की गई तोडफोड की घटना पर मौके पर पहुंची पुलिसकर्मी पी डितों से बात करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के एक गांव में एक युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के घर में तोड़फोड़ कर दी और आठ बीघा गन्ने की फसल को आग लगा दी। महिलाओं से भी मारपीट का आरोप है। सूचना पर कई थाने का फोर्स गांव में पहुंच गया।

थाना मक्खनपुर के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक ले गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी पिछले दिनों पीड़ित पक्ष के साथ थाने गए थे। थाना पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार शाम को एसएचओ मक्खनपुर दबिश देने गए थे। पुलिस के जाने के बाद युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के घर की छत पर झोपड़ी को आग लगा दी।
विज्ञापन


सामान फेंकने के साथ टिनशेड पर पथराव कर तोड़ दिया। साथ ही करीब आठ बीघा गन्ने की फसल को आग लगा दी। तोड़फोड़ और आग लगाने की सूचना पर शिकोहाबाद के सीओ अजय चौहान, एसएचओ मक्खनपुर मोहम्मद सलीम, मटसेना जितेंद्र कुमार, खैरगढ़ प्रमोद कुमार सहित काफी ही फोर्स पहुंच गया। लेकिन आगजनी करने वाला पक्ष मौके से भाग गया। खेत पर काम कर रही महिलाओं की पिटाई का भी आरोप है। इस दौरान बच्चे जान बचाने के लिए दूसरे के घरों में छिप गए। सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान ने बताया कि युवती की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। विवाद बढ़ता देख गांव में सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दमकलें आग बुझाने पहुंची
गन्ने के खेत व मकान में आग लगाने की सूचना पर सीएफओ जशवीर के निर्देशन में फिरोजाबाद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी, लिफ्ट मशीन और शिकोहाबाद से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग बुझाने की शुरुआत की। इसके बाद भी गन्ने की चार बीघा फसल जल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें