फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु को मारपीट कर घर से भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को मारपीट कर घर से भगाने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के रुदलापुर गांव की एक विवाहिता को पति, सास एवं ननद ने मारपीट कर घर से भगा दिया। उसका पता नहीं चल रहा है। विवाहिता के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे रोज प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के ग्राम टिकुलहिया निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि श्यामदेउरवा क्षेत्र के रुदलापुर निवासी जैश के साथ बेटी रीमा की शादी की थी। शादी के बाद दोनों ठीक से रह रहे थे। 30 मई-2019 को रीमा के पति, सास एवं ननद ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। रीमा के साथ तीन बच्चे भी हैं। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास एवं ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें