फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की छापामारी में 21 लीटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने 21 लीटर शराब बरामद किया
विज्ञापन

फोटो
पुरंदरपुर और नौतनवां के आधा दर्जन गांवों में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। नौतनवां और फरेंदा की आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को पुरंदरपुर व नौतनवां थाने के आधा दर्जन गांवों में छापा मारकर 21 लीटर कच्ची शराब और 162 शीशी नेपाली बरामद हुआ। लहन भी नष्ट किया गया। टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक नौतनवां संदीप नाथ त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक फरेंदा रवि विद्यार्थी मयफोर्स वनग्राम अचलगढ़ पहुंचे। टीम के गांव की तरफ आते ही कच्ची शराब के धंधेबाज भागना शुरू कर दिया। टीम ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। दो घरों से 21 लीटर कच्ची शराब एवं उपकरण बरामद किया गया। टीम ने 20 क्विंटल लहन नष्ट किया। इसके बाद टीम नौतनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूदौली उर्फ करैला, भैसहिया चौराहा, कोल्हुई क्षेत्र के बेलवां बुजुर्ग में छापा मारा। रूदौली उर्फ करैला निवासी राजेंद्र पासवान के गुमटी से 140 शीशी नेपाली और भैसहिया चौराहा के चंद्रावती के घर से 22 शीशी नेपाली बरामद किया गया। अचलगढ़ से हिरासत में लिए गए अंगद को आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें