फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से कमा कर लौटते समय गोरखपुर-नौतनवां ट्रेन में हुआ शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। गोरखपुर-नौतनवां ट्रेन में बुधवार को दिन में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। बेहोशी की हालत में युवक को यात्रियों ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। जहां पर रेलवेकर्मी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य बनकटी ले जाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के पिपरहवा निवासी सोमनाथ 28 पंजाब में कमाने कुछ दिन पूर्व गए थे। जहां से बुधवार गोरखपुर से नौतनवां पैसेंजर ट्रेन पर बैठ कर घर लौट रहे थे। अभी वह गोरखपुर से आगे पहुंचे कि जहरखुरानी के शिकार हो गए। ट्रेन में बेहोशी की हालत में वह नौतनवां पहुंच गए। जहां से फिर वापस ट्रेन में लौट रहे थे कि यात्रियो की नजर पड़ी तो सूचना आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर दिया। जहां पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस व रेलकर्मी युवक को ट्रेन से नीचे उतार कर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में ले गए। जहां पर कुछ ही देर के बाद सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर इलाज चल रहा था। इस संबंध में डॉ. अंबरीष सिंह ने बताया कि बेहोशी की हालत में आए युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें