दुष्कर्म की मंशा पूरी नहीं हुई तो पिलाया कीटनाशक
एक माह बाद मामले में आरोपियों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को सोहदे छेड़ते थे। शिकायत करने पर कोचिंग जाते वक्त उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना लिए। फिर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए। अपनी योजना में सोहदे सफल नहीं हुए तो छात्रा को कीटनाशक पिलाकर छोड दिए। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची तो परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद 5 आरोपियों पर हत्या करने एवं साजिश रचने सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज जांच की जा रही है।
यह मामला करीब 6 माह पुराना है। एक गांव की रहने वाली छात्रा को उसी के गांव के कुछ युवक छेड़ते थे। उनकी हरकतों से तक आकर उसने अपनी मां को पूरी कहानी बताई। इसके बाद युवकों का मन ज्यादा बढ़ गया। उनकी हरकतें हर रोज बढ़ती जा रही थी। यह देख छात्रा की मां ने उसे मामा के घर भेज दिया। वहां से वह 23 अप्रैल 2019 को कोचिंग पढ़ने गई तो लौटते वक्त रास्ते वह युवक उसे रोका। उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके दूसरे साथी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे जंगल की ओर जबरन ले जाया गया। वहां धमकी दी गई की वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। लेकिन छात्रा युवकों की धमकी से डरी नहीं तो युवक उसे कीटनाशक पिलाकर चले गए। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची तो उसे मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाया गया। जहां 23 अप्रैल की रात में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही पीडिता की मां थाने का चक्कर लगा रही थी। करीब एक माह बाद मंगलवार को इस मामले में गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या करने, साजिश रचने सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।