फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटक कर आई किशोरी को उसके पिता को सौंपा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भटक कर आई किशोरी को पिता को सौंपा गया
विज्ञापन

गोरखपुर से तुलसीपुर जा रही थी, नेपाल ले गई थी एक महिला

अमर उजाला ब्यूरो
अड्डा बाजार। चार जुलाई को ट्रेन से गोरखपुर से तुलसीपुर जा रही किशोरी भटककर नौतनवां रेलवे स्टेशन पहुंच गई। नौतनवां रेलवे स्टेशन से उसे एक महिला नेपाल ले गई। सूचना पाकर बरवा कला पहुंचे किशोरी के पिता गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा के सहारे बेटी की पहचान की। ग्राम प्रधान, सीमा सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट, नेपाल पुलिस और मानव सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से उसे नेपाल के लुंबिनी के पास से बरामद किया गया। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किशोरी को पिता को शनिवार को सौंप दिया गया।
ग्राम पंचायत बरवा कला के ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव ने बताया कि बलरामपुर जिला के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव के राजेश्वरी गुप्ता की बेटी खुशबू गुप्ता (12) तीन जुलाई की रात आठ बजे ट्रेन से तुलसीपुर से गोरखपुर आ गई। लौटते वक्त चार जुलाई को भटक कर नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। स्टेशन मास्टर से सूचना पाकर पिता राजेश्वरी नौतनवां रेलवे स्टेशन आए। वहां उन्हें जानकारी मिली कि बरवा कला की शांति नाम की महिला खुशबू को अपने साथ ले गई है। बताया कि राजेश्वरी को गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज को दिखाया गया। पता चला कि शांति पांच जुलाई को पूर्वाह्न लगभग 8 बजे खुशबू को लेकर गांव से बाहर जाती दिख रही है। शांति का मायका बरवाकला गांव और ससुराल नेपाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट जीतलाल के निर्देशानुसार 66वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट रितेश कुमार की वार्ता पर नेपाल प्रहरी, चाइल्ड लाइन, मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम किशोरी के पिता और ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव को साथ लेकर नेपाल के लुंबिनी के नजदीक गांव सेमरहवा वार्ड-9 स्थित शांति के ससुराल पहुंचे। वहां से बीती रात नौतनवां थाने लाया गया। मानव सेवा संस्थान के कृष्ण गोयल ने किशोरी को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। नौतनवां थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी को उसके पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें