डंठल मे झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
बसहिया में डंठल जला रहे बुजुर्ग को आग में धक्का देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। भगवतनगर परसिया के टोला बसहिया में 24 अप्रैल को दिन में गेहूं के डंठल जलाने के दौरान हुए विवाद में झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मंगलवार की रात में मौत हो गई। वृद्ध के मौत के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा में परिवर्तन करने की बात कह रही है।
बता दें कि फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के टोला बसहिया निवासी परशुराम (65) 24 अप्रैल को अपने खेत के गेहूं का डंठल जला रहे थे। उसी दौरान तेज हवा के कारण बगल के खेत में भी आग लग गया। जिससे उसका नुकसान हुआ तो गुस्सा में आकर वृद्ध को आग में धक्का दे दिए। जिससे परशुराम गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनो ने उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जिनको प्राथमिक उपचार इलाज के दौरान मेडिकल कालेज मे मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। मामले मे वृद्ध के बेटे योगेंद्र की तहरीर पर के बाद नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। जहां पर मंगलवार की रात में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने गांव के परमात्मा व दीपू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।