आर्केस्ट्रा देखने के दौरान मारपीट
निचलौल। खंभागढ़ में मंगलवार की रात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो पक्षोे में मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि बगल के गांव खंभागढ़ में मंगलवार को बरात आई थी। वहां आर्केस्ट्रा देखने गांव के प्रदीप गए थे। किसी बात पर गांव के एक व्यक्ति से मारपीट हो गई।
मशीन में फंसकर उंगली कटी
निचलौल। क्षेत्र के कुंआरी सती के टोला पकड़ीहवा में धान कूटने की मशीन में हाथ फंसने से एक व्यक्ति की दाहिने हाथ की चार उंगलियां कट गई। परिजनों ने उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि गांव के 38 वर्षीय हरि मोबाइल राइस मिल पर काम कर रहे हैं। मशीन में फंसने से उनकी उंगली कट गई।