फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम ने नौ भैंसें पकड़ी, जुर्माना लगाकर छोड़ा

विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। कस्टम नौतनवा की सचल टीम ने गुरुवार की रात नौ बजे नेपाल सीमा से सटे रतनपुर चौराहे से तीन पीकअप से नौ दुधारू भैंस पकड़े। इसके बाद पशुओं को कस्टम कार्यालय नौतनवा लाया गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने मौके पर पहुंच कर जुर्माना भरवा कर पशुओं को छुड़वाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि भैंसे तीन लोगों की हैं, जो सिद्धार्थनगर के नरायनपुर से खरीदी गई हैं। उनके पास खरीद की पक्की रसीद भी है। उन्होंने बताया कि भैंसे दुधारू हैं और उन्हें पालने के लिए ले जाया जा रहे थे। ग्रामीण अमीर खान, गुल हसन व बेचन यादव ने बताया कि भैंसों को वह अपने घर परसा मलिक क्षेत्र के रवैरहवा दूवे तथा छितवनिया ले जा रहे थे। तबी कस्टम के लोगों ने नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहे पर उन्हें रोक लिया और भैंस लदी पीकअप को अपने कार्यालय ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें