फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेन्द्रनगर में दूसरे दिन भी तनाव बरक़रार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेन्द्रनगर में दूसरे दिन भी तनाव बरक़रार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी(नेपाल)। दुष्कर्म व हत्या के आरोप में नेपाल पुलिस के द्वारा एक मनोरोगी को गिरफ्तार करने के बाद महेन्द्रनगर में दूसरे दिन भी जगह जगह तनाव बरक़रार है। लोग प्रदर्शन कर सड़को पर टायर जला विरोध जता रहे हैं। वही असली हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नेपाल पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए 12 राउण्ड आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन

बताया गया कि एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोप में एक गांव के मनोरोगी दिलीप विष्ट को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब मामला सार्वजनिक हुआ तो सभी हैरत में पड़ गए और बाजार बंद कर दिन मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन कार्यालय पर जा धरना प्रदर्शन करने लगे। मंगलवार के दिन भी प्रदर्शनकारियों पर नेपाल पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। वही बुधवार को लोगो का आक्रोश और बढ़ता हुआ दिखा जिसके क्रम में जिला प्रशासन कार्यालय के सामने व बाजार के अनेक हिस्सों में आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला प्रहरी कार्यालय द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस के जवानों पर बोतल व ईंट आदि से प्रहार किया जा रहा था। जिससे बचाव के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें