फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 क्विंटल चाइनीज सेब पकड़ा

Sun, 19 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एप्पल स्टोर
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र में चाइनीज सेब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। शनिवार की भोर में ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विनोद कुमार हमराही हेडकांस्टेबल संतोष यादव, पाटिल नवनाथ, भूपेंद्र हजारिका, बाबा ज्योति भोला, हलकू मरकम के साथ गश्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


    उसी दौरान मुंडेरवां नेपाल की तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी। संदेह होने पर पड़ियाताल मंदिर के पास एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोक कर जांच की तो ट्राली पर लदी 130 पेटी में 13 क्विंटल चाइनीज सेब बरामद हुए। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक की पहचान बरगदवां थाना क्षेत्र के सीहाभार निवासी मनोज कुमार यादव और दूसरे युवक की पहचान गोविंद पासवान निवासी नवडिहवां पड़ियाताल के रूप में हुई। एसएसबी ने कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां तस्करी पर लगाम लगाने के लाख दावे कर ले लेकिन लगातार बरामदगी से बॉर्डर की सुरक्षा की पोल कलई रही है। कस्टम सहायक आयुक्त मधुकर आनंद के दिशा नृदेश पर 8फरवरी की शाम ठूठीबारी कस्टम ने सिंदुरियां के पास से पिकअप पर लादकर 70 पेटी चाइनीज सेब, 24जनवरी को एसएसबी ठूठीबारी ने 159 पेटी चाइनीज सेब चटियां गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली से ले जाते पकड़ा। वहीं 12 फरवरी को ठूठीबारी एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्राली पर 50 बोरों में रखा 27 क्विंटल चाइनीज सुपारी चटियां गांव के समीप पकड़ी थी। इससे बार्डर पर हो रहे तस्करी का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें