फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

नौतनवां/अड्डा बाजार। रेलवे स्टेशन बरवाकला में बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौतनवां क्षेत्र के महुआ नंबर एक टोला ठाकुरपुर निवासी 20 वर्षीय मदन साहनी मजदूरी करते थे। प्रतिदिन मजदूरी के लिए वह नौतनवां जाते थे। सुबह नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में बरवा कला स्टेशन के उत्तरी छोर पर आने से उनकी मौत हो गई। मदन पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। पत्नी सुमन का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुबह 5:30 बजे वह घर से निकले थे। वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। संपतिहा चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें