फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला किशोरी का शव

Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
death
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत समरधीरा गांव के दक्षिण स्थित पोखरे में शनिवार की भोर में कुछ लोगों ने एक शव देखा। गांव के पन्नेलाल के परिजन 16 वर्षीय बेटी मनीषा की तलाश कर रहे थे। पोखरे में शव मिलने की सूचना पर लोग वहां पहुंचे। शव की शिनाख्त मनीषा के रूप में की। उन्होंने गांववालों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस व परिजनों ने प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या करार दिया है।
विज्ञापन


समरधीरा निवासी पन्नेलाल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा गया है कि बेटी मनीषा 25 मई-2018 को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। 14 जुलाई-2018 को पुलिस ने उसे खोज निकाला। मनीषा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामू सहानी निवासी बिसखोप टोला महुआडीह थाना परसामलिक कोे 26 अगस्त-2018 को गिरफ्तार कर अपहरण व रेप के आरोप में जेल भेज दिया। वह अभी भी जेल में है। शुक्रवार को मनीषा के घरवाले सो रहे थे। भोर में पता चला कि वह बिस्तर पर नहीं है। इसके कुछ देर बाद उसका शव पोखरे में मिला। पुरंदरपुर के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। उसके पिता ने भी आत्महत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें