फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से गृहस्वामी की मौत

Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहां में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवनिर्मित मकान के छत का सरिया सीधा करते समय करंट लगने से गृहस्वामी और मजदूर घायल झुलस गए। दोनों को निजी साधन से लेकर परिजन तत्काल सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गृहस्वामी को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का प्राथमिक उपचार कर घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां निवासी मनोहर गोंड़ (30) कुछ दिनों से मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। शनिवार सुबह जब मिस्त्री व लेबर घर पहुंचे तो मनोहर एक मजदूर जवाहिर के साथ छत पर पहुंचा, उसमें निकले सरिये को सीधा कराने लगे। इस बीच घर के सामने से होकर गुजरे हाईटेंशन तार में सरिया सट गया। जिसमें गृहस्वामी मौके पर ही अचेत हो गए और दूसरा व्यक्ति भी झुलसने से चीखने लगा। जिसके बाद परिजन व अन्य मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को तत्काल निजी साधन से लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया और जवाहिर का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें