कैराना। मोहल्ला दरबार कलां निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात उसकी पुत्रवधू का जीजा घर पर आया हुआ था। इसी दौरान उसकी पुत्रवधू को लेकर आरोपी फरार हो गया। मंगलवार सुबह जागने पर इसकी जानकारी हुई। आरोप है कि घर की अलमारी के ताले तोड़ कर 90 हजार रुपये नकदी तथा जेवरात भी ले गया। पीड़ित ने बताया कि जेवरों को उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए रखा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।