फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी पर हो रहे निर्माण को एसडीएम ने रोका

विज्ञापन
पोखरी की जमीन पर हो रहे निर्माण को एसडीएम ने रोकवा दिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पोखरी पर हो रहे निर्माण को एसडीएम ने रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। स्थानीय नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर से सटे पोखरे की जमीन पर निर्माण की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां ने मौके पर पहुंचकर कार्य रोकवा दिया। साथ ही वहां बने पिलर और निर्माण सामग्री को भी मजदूरों के जरिए हटवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनुराग मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम नौतनवां को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि रामजानकी मंदिर से सटे सरकारी पोखरी की जमीन पर निर्माण कराकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जहां छुट्टी ले रखी है वहीं लिपिक भी कार्यालय में नहीं मिलते हैं। सभी को प्रकरण की जानकारी है लेकिन कार्रवाई करने की बजाए अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायत का संज्ञान लेकर शनिवार को दोपहर में मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां ने पोखरी पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया। साथ ही मौके पर मौजूद मजदूरों के जरिए निर्माण सामग्री भी वहां से हटवा दिया। एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पोखरी पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य रोकवाकर सामग्री वहां से हटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें