चाइल्ड लाइन को सुपुर्द की गई कानपुर की बालिका
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर भटक कर पहुंची कानपुर की 10 वर्षीय बालिका को एक संस्था से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया तथा पुलिस के माध्यम से चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
शनिवार को दोपहर में कानपुर के एक क्षेत्र की रहने वाली बालिका सोनौली के मुख्य गेट पर भटकते हुए देखी गई। जिसे एक संस्था के लोगों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि बालिका कानपुर की रहने वाली है। भटक कर यहां पहुंची है। चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने बताया कि कानपुर पुलिस को सूचित कर बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।