फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्राइम ब्रांच ने एक युवक को साइबर अपराध में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बैंक रोड स्थित एक घर पर शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। टीम साइबर अपराध में शामिल एक युवक को पकड़ कर महराजगंज कार्यालय ले गई। सिसवा कस्बे के बैंक रोड स्थित एक घर पर छापेमारी करने वाली टीम के सदस्यों ने बताया कि मामला साइबर अपराध और बड़े पैमाने पर बैंक से संबंधित ठगी का है। मामले में पूरा एक गिरोह काम कर रहा है। अपराध में शामिल कुछ अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

60 हजार रुपये किराया नहीं देने पर दी तहरीर

नौतनवा। व्यवसायी विकास गोयल ने थाने में तहरीर देकर कस्बे के ही दो व्यक्तियों पर काम खत्म होने के बाद उनके सामान का किराया नहीं देने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता विकास गोयल का कहना है कि वह नौतनवा में बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े सामान किराए पर देते हैं। कुछ माह पूर्व नगर के ही दो व्यक्ति घर बनवाने के दौरान सामान किराए कर लेकर गए थे। आरोप है कि काम होने पर कुछ सामान तो लौटा दिया लेकिन अभी भी काफी सामान और उसका लगभग 60 हजार रुपए किराया नहीं दे रहे हैं। कई बार मांगने के बाद भी आनाकानी कर रहे हैं। पैसा देने से सीधे मना कर अब धमकी भी दे रहे हैं। थक-हारकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें