महराजगंज। शहर के स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा के क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला महराजगंज कस्बा व बीएमटी जूनियर के बीच खेला गया। इसमें महराजगंज कस्बा ने 30 रन से जीत मैच जीत लिया।
महराजगंज कस्बे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पांच विकेट खोकर 95 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करने आए अजय ने 16 गेंद में 31 रन बनाए, विभोर ने 20 गेंद में 21 रन बनाए और आदित्यनाथ यादव ने आठ गेंद में 24 रन बनाए। बीएमटी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करने आए कुणाल ने दो ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। प्रिंस ने एक ओवर में 5 रन देकर एक विकेट लिया और अभिषेक ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी जूनियर की ओर से आयुष्मान ने 14 गेंद पर 17 रन बनाए, बंटी ने 14 गेंद में 13 रन बनाए और राजा ने 11 गेंद में छह रन बनाए। महाराजगंज कस्बा की ओर से गेंदबाजी करने आए सिब्बू ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिए। रितेश ने एक ओवर में सात रन देकर एक विकेट लिया और विभोर ने दो ओवर में दस रन देकर एक विकेट लिया।