फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईटीआई में फिटर व इलेक्ट्रॉनिक का क्रेज, मिले 2426 आवेदन

Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में आईटीआई प्रशिक्षण के लिए आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो गई। आईटीआई ट्रेड की बात करें तो फिटर और इलेक्टि्रशियन ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। सिविल और मैकेनिकल के लिए 1320 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में चार राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक व फिटर के 2426 आवेदन आए हैं। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े ट्रेड सिलाई, ड्रेस मेकिंग में पिछली बार के मुकाबले कम आवेदन मिले हैं। कुल 156 आवेदन इन दोनों ट्रेड में आए हैं। आईटीआई के नोडल प्राचार्य मसूद इसरत ने बताया युवाओं का प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर लिया जाएगा। 12 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था।
शनिवार काे शाम तक विभिन्न ट्रेडों के लिए जिले की चार राजकीय आईटीआई की कुल 2000 सीटों के लिए 4159 आवेदन आए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड एसी एक्सपर्ट, प्लंबर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, स्टेनोग्राफर, मैकेनिक सीईए, टीपीईएस, एमसीईए के लिए भी आवेदन मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें