फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के निर्माण को भाकपा ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Oct 2018 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुलिया के निर्माण को भाकपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। बाजारडीह-ओड़वलिया गांव के समीप सड़क पर पुलिया के निर्माण के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर बनी पुलिया एक वर्ष पहले बाढ़ में बह जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव के लोगों ने बांस बल्ली के सहारे रास्ता बनाया है।    
विज्ञापन

       
    भाकियू की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोखरभिंडा-ओड़वलिया मार्ग पर सड़क के किनारे पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए आवागमन के बाबत पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जाय। सड़क टूटने के कारण छात्रों के साथ ही गांव के  अन्य लोगों को कहीं जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। 
प्रशासन की उदासीनता के कारण गांव के लोगों ने बांस बल्ली के सहारे रास्ता बनाया था। उसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में सड़क बह गया था। उसके बाद से मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि सड़क पर पुलिया का निर्माण न होने से किसानों को खेती किसानी में भी परेशानी का सामना करना  पड़ रहा है।  इस दौरान मनीषा, इलायची देवी, हदीशुननिशा, गुजराती, जैना, रोजित अली, झिनक, चुल्हाई, नियामत अली, कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें