फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रकम के बदले जमीन न मिलने पर चचेरे देवर ने की थी महिला की हत्या

Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा में शादी में खर्च रकम के बदले जमीन न मिलने पर दिव्यांग संजू की गला दबाकर उसके चचेरे देवर ने ही हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा चौरसिया टोला को सेमरी चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला चौरसिया टोला में 20 जून को दिव्यांग संजू (25) का संदिग्ध हाल में शव कमरे में लटका मिला था। संजू देवी के पिता अदालत गुप्ता निवासी अमोढ़ा थाना घुघली ने सिंदुरिया पुलिस को तहरीर दी थी। उसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रामअवध की शादी उसने ही संजू से 10 जून को कराई थी। गरीबी के कारण रामअवध गुप्ता की शादी नहीं हो रही थी। संजू का पति रामअवध गुप्ता मूक बधीर होने के कारण गांव में ही अंडा बेचता है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने रामअवध की शादी में करीब 45 हजार रुपये खर्च किया था। धर्मेंद्र को रकम लौटाने के लिए संजू की सास अपनी जमीन बेचना चाहती थी। धर्मेंद्र जमीन देने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह किसी अन्य को बेचना चाह रही थीं। इधर, धर्मेंद्र विदेश जाने को लेकर बीजा बनवाने के लिए अपना पासपोर्ट भी एक एजेंट के माध्यम से जमा कराया था। पैसे की कमी को लेकर संजू की सास-ससुर से शादी में लगाए हुए रकम की मांग करने लगा। वह रकम के एवज में जमीन भी मांग रहा था।
संजू ने विरोध कर दिया तो यही उसकी मौत का कारण बन गया। धर्मेंद्र ने संजू को रास्ते से हटाने के लिए मौका ढूंढा। 20 जून को धर्मेंद्र ने सोते समय संजू का गला दबाकर मार डाला। घटना को धर्मेंद्र की भतीजी ममता ने देखा था, लेकिन डर के कारण किसी को कुछ नहीं कही।
पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तो ममता हिम्मत जुटाई और पूरी कहानी पुलिस से बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें