फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दंपती की माैत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सिसवा सीएचसी में भीड़।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया ढाला के पास खड़े ट्रक में तेज गति से बाइक टकराने से दंपती की मौत हो गईं। हादसे के दौरान दंपती ससुराल से घर वापस लौट रहा थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़ाडीह निवासी बीरबल (46), पत्नी शीला 42 के साथ अपने ससुराल असमन छपरा से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सबयां ढाला पहुंचे तभी सामने खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक घुस गई। घटना स्थल पर ही बाइक सवार पति की मौत हो गई। घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विशाल ने बताया कि उसके पिता बुधवार की सुबह अपने ससुराल आसमान छपरा गए थे। शाम को खाना खाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी दुर्घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें