फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहूं की फसल खोदने के विवाद में दंपती पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसवार में खेत में गेहूं की फसल खोदने को लेकर हुए विवाद में एक दंपती को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बंसवार निवासिनी हसमतुन निशा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके खेत में गेहूं की फसल को विपक्षी खोद रहे थे। विरोध करने पर बात कहासुनी से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार तैयब, नूरजहां, शबाना व सेराज उर्फ गोलू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर और उसके पति पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें