फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समूह की महिलाओं पर गाली गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला मधईडीह की समूह की महिलाओं पर गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। एक व्यक्ति पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजबली निषाद ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कहा है कि गांव में सरकारी स्कूल के बगल में सामुदायिक शौचालय है।
उसका संचालन महिला समूह सही ढंग से नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय का वीडियो बनाकर प्रेषित करने पर समूह की महिलाएं इकठ्ठा होकर घर पहुंचीं और गाली-गलौज देने लगीं।
विरोध करने पर महिलाओं ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। मामले में पीड़ित राजबली निषाद ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर जांच-पड़ताल कर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें