फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : जिले में एक साथ मिले 16 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना अलर्ट : जिले में एक साथ मिले 16 संक्रमित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में लंबे समय बाद एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है। इन दिनों केस कम होने से लोगों को लापरवाही बढ़ गई थी, लेकिन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील कर रहा है।
जिले में पहली लहर से अब तक कोरोना के कुल मामले 14,922 हो चुके हैं। 14,753 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 146 लोगों की मौत हो चुकी है। 596 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। संक्रमितों का हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहने की जरूरत है। संक्रमण बढ़ने के कारण हर हाल में मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सीधे अस्पताल जाकर चिकित्सक से परामर्श के अनुसार ही दवा लें। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ बचाव के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

4,172 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 4,172 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा जिले के 50 केंद्रों पर टीका लगाया गया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द अपने टीके की डोज लगवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें