फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामाजिक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में पीआरडी जवानों का योगदान सराहनीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में पीआरडी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। खेलो इंडिया स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए परेड की सलामी ली और पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में पीआरडी जवान डट कर सामना करते हैं। सामाजिक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में जवानों का योगदान सराहनीय है।
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी में अखिलेश चौधरी की टीम को पहला और लक्ष्मण की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लक्ष्मण की टीम को पहला और अखिलेश चौधरी की टीम को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। परेड के लिए चार टोलियां बनायी गई थी। जिसका नेतृत्व रामा तिवारी, अजय यादव, लक्ष्मण प्रसाद व अखिलेश चौधरी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बृजेश यादव, अर्जुन त्रिपाठी, राकेश पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह, रामचयन, सभासद मुकेश सिंधी व आशीष जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें